11:45:41 am
Wednesday, March 19, 2025
Welcome to News Trigger Digital Media Portal ITBP के जवान का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार:विधायक सुहेब ने दी श्रद्धांजलि; मुहम्मदाबाद के राम छबीला का हार्ट अटैक से हुआ था निधन

ITBP के जवान का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार:विधायक सुहेब ने दी श्रद्धांजलि; मुहम्मदाबाद के राम छबीला का हार्ट अटैक से हुआ था निधन

 ITBP के जवान का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार:विधायक सुहेब ने दी श्रद्धांजलि; मुहम्मदाबाद के राम छबीला का हार्ट अटैक से हुआ था निधन


मुहम्मदाबाद के सुरतापुर गांव के रखने वाले राम छबीला सिंह यादव आईटीबीपी में कार्यरत थे। पिछले दिनों हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी। आज उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव के हर इंसान की आंखें नम थीं।

सुरतापुर के रहने वाले बेचन सिंह यादव ने बताया कि राम छबीला सिंह की 3 से 4 साल तक की सेवा शेष रह गई थी। कुछ दिनों पहले जब वह गांव आए थे, तब उनकी राम छबीला सिंह से भेंट हुई थी। वह सामान्य परिवार से थे। उनके सेना में सेवारत होने के बाद उनके घर की माली हालत कुछ हद तक सुधरी थी।


इस समय अरुणांचल प्रदेश में थे तैनात

इस समय उनकी तैनाती अरुणांचल प्रदेश में थी। शनिवार को पूरे सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर उनके गांव लाया गया। राम छबीला सिंह का पार्थिव शरीर जैसे ही गांव में पहुंचा, उनके गांव और आसपास के गांव के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़े। स्थानीय विधायक सुहेब अंसारी, एसडीएम डॉ. हर्षिता तिवारी के साथ ही बीजेपी नेता और पूर्व विधायक के पुत्र पीयूष राय ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

राम छबीला यादव के 3 बच्चें है। जिनमें से 1 बेटी की शादी हो चुकी है। इसके बाद उनकी पत्नी के साथ रहने वालों में उनका एक बेटा और छोटी बेटी ही रह गए हैं। वह अपने परिवार के एक मात्र कमाने वाले शख्स थे। राम छबीला यादव के माता -पिता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। फिलहाल पत्नी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। उनके जाने के बाद घर परिवार का सारा भार पत्नी व बच्चों के कंधे पर आ गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post