Welcome to News Trigger Digital Media Portal गाजीपुर में मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए अस्थाई तालाब:डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, रावण दहन कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था देखी

गाजीपुर में मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए अस्थाई तालाब:डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, रावण दहन कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था देखी

 

गाजीपुर में मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए अस्थाई तालाब:डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, रावण दहन कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था देखी


गाजीपुर में डीएम आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने दशहरा त्योहार को सकुशल, शान्पिूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अलर्ट हैं। उन्होंने दशहरा त्योहार पर गंगा नदी का पानी प्रदूषित न हो इसके लिए रजागंज पुल के पास मूर्ति विसर्जन हेतु बनाये अस्थायी तालाबों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इसके बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अक्षीक्षक ने दशहरा त्योहार पर रामलीला मैदान, लंका में आयोजित मेला और रावण दहन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश एवं निकास द्वार की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिये।
सहायता केंद्र बनाए गए
डीएम ने कहा कि 5 अक्टूबर को रावण दहन लंका मैदान गाजीपुर में किया जायेगा। मेले के आयोजन पर आने जाने वाले रास्तों पर भीड़-भाड़ और मेला स्थल पर भी भीड़ की ज्यादा रहेगी। किसी प्रकार की समस्या होती है तो मेला स्थल पर बनाये गए सहायता केन्द्र पर जाकर तत्काल सम्पर्क किया जा सकता है।
तालाबों में ही करेंगे विसर्जन
उन्होंने दुर्गा पंडाल के समस्त समितियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मूर्ति विसर्जन शान्तिपूर्ण ढंग से करेंगे। जो समय और तिथि निर्धारित किया गया है उसी समय और तिथि पर बनाये गए अस्थाई तालाबों में ही विसर्जन करेंगे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी सदर, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, ईओ नगर पालिका, तहसीलदार के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post