Welcome to News Trigger Digital Media Portal सिलाईच में देर रात हुआ होलिका दहन:धूमधाम से मनाया गया होलिका पर्व, कई क्षेत्रों में आज जलेगी होलिका

सिलाईच में देर रात हुआ होलिका दहन:धूमधाम से मनाया गया होलिका पर्व, कई क्षेत्रों में आज जलेगी होलिका

सिलाईच में देर रात हुआ होलिका दहन: धूमधाम से मनाया गया होलिका पर्व, कई क्षेत्रों में आज जलेगी होलिका


होलिका दहन करने से पहले घरों में महिलाओं ने गोबर से बनाए बड़कुले और अन्य सामग्रियों की पूजा अर्चना की। शाम को होलिका की पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया गया। होलिका दहन करने के साथ ही लोगों ने परिवार में सुख समृद्धि की कामना भी की। वहीं महिलाओं ने होलिका दहन से उठी अग्नि की लपटें (झल) लगाकर अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना भी की।


इस वर्ष होली पर्व को लेकर असमंजस की स्थिति रही। लगातार दो दिन तक होलिका दहन का आयोजन हुआ। सिलाईच में मंगलवार रात को होलिका का दहन हुआ। वहीं सिलाईच के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार रात को ही होलिका का दहन हो होगा। मंगलवार को सिलाइच में होलिका पर पर्व मनाया गया।


इस मौके पर रानू मिश्र, मोतीलाल ठाकुर, शुभम पाण्डेय आदि मौजूद रहे। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के युवा शामिल हुए, और होलिका दहन का लुफ़्त उठाया| वही होली को लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया | बच्चे भी अपने दोस्तों की टोलियां लेकर सड़कों पर उतरे और राहगीरों को कलर लगाते हुए दिखे। होलिका पर्व धूमधाम से मनाया गया। बताया जा रहा है कि सिलाईच में मंगलवार रात को भी कुछ स्थानों पर होलिका का दहन होगा ।


Post a Comment

Previous Post Next Post